एक-एक रुपए का सिक्का लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा उम्मीदवार, गिनते-गिनते अधिकारी हो गए हलाकान

एक-एक रुपए का सिक्का लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा उम्मीदवार, गिनते-गिनते अधिकारी हो गए हलाकान

एक-एक रुपए का सिक्का लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा उम्मीदवार, गिनते-गिनते अधिकारी हो गए हलाकान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: December 5, 2019 8:21 am IST

रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर भाजपा-कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने में लगी हुई है तो वहीं, दूसरी ओर निर्दलीय उम्मीवार अब नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। इसी कड़ी में रायपुर के रानी दुर्गावती वार्ड के निर्दलीय प्रत्याशी एक-एक रुपए का सिक्का लेकर ​नामांकन जमा करने पहुंचे हैं। आलजम ऐसा है कि सिक्का गिनते-गिनते अधिकारी हलाकान हो गए हैं।

Read More: 10वीं की छात्रा का अपहरण, स्कूल जाते वक्त बाइक सवार युवकों ने किया किडनैप

मिली जानकारी के अनुसार रानी दुर्गावती वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नगरीय निकाय चुनाव के मैदान में उतरे संतोष कुमार पांडेय सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान वे जमानत की रकम के लिए झोले में एक-एक रुपए का सिक्का लेकर पहुंचे हैं। अब यह सिक्का अधिकारियों के लिए मुसीबत बन गई है। सिक्का गिनते-गिनते अधिकारी हलाकान हो गए हैं।

Read More: SIT ने फिरोज सिद्दीकी को फिर भेजा बुलावा, कहा- अंतागढ़ टेपकांड की ओरिजनल हार्ड डिस्क के साथ पहुंचे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"