चुनावी खर्च के मामले में इंदौर और छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र संवेदनशील घोषित, छापे के बाद निर्णय
चुनावी खर्च के मामले में इंदौर और छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र संवेदनशील घोषित, छापे के बाद निर्णय
भोपाल: लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी जीत सुनिश्चित करने जहां एक ओर राजनीतिक दलों के नेता लगातार चुनावी सभाओं को संबोधित करने में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग भी सफल और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग ने सोमवार को मीडिया से रूबरू होकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों को जनता से साझा किया।
Read More: राजनैतिक पोस्ट लिखने पर Facebook पहुंचा यूजर के घर, फिजीकल वेरिफिकेशन के लिए मांगे दस्तावेज
मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने मीडिया से रूबरू होकर बताया कि 8 मार्च तक 6 संसदीय क्षेत्रों में 83 उम्मीदवारों के नामांकन प्राप्त हुए हैं। इनमें छिंदवाड़ा से 11 नामांकनपत्र जमा हुए। द्वितीय चरण के मतदान के लिए 10 अप्रैल को अधिसूचना जारी किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस चुनाव में 13 हजार मतदान केंद्रों पर वेबकॉस्टिंग की जाएगी। साथ ही 6 आईकॉन होंगे, जिसके लिए गोविंद नामदेव, पलक मुछाल और देशना जैन के साथ तीन और नए आईकॉन बनाए गए हैं।
Read More: पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत, परिजनों के हंगामे के बाद अधिकारी निलंबित
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कांताराव ने आगे कहा कि निर्वाचन व्यय के मामले में इंदौर और छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। यह फैसला रविवार सुबह 8 बजे मिली छापे की जानकारी के आधार पर लिया गया है। वोट के बदले नौकरी देने का बयान देने वाले जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा के खिलाफ बीजेपी की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करवाए गए हैं।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/Bl9loxf0fFc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


