नर्स मां से प्रेरित होकर बेटी भी कर रही अबूझमाड़ में सेवा, मरीजों का मर्ज समझने सीखी गोंडी

नर्स मां से प्रेरित होकर बेटी भी कर रही अबूझमाड़ में सेवा, मरीजों का मर्ज समझने सीखी गोंडी

नर्स मां से प्रेरित होकर बेटी भी कर रही अबूझमाड़ में सेवा, मरीजों का मर्ज समझने सीखी गोंडी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: May 13, 2021 1:45 pm IST

रायपुर: नारायणपुर की अंशु नाग अबूझमाड़ इलाके में गत सात सालों से बतौर नर्स अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी मां भी नर्स थी और अब रिटायर हो चुकी हैं। मां को लगन से सबकी सेवा करते देख और लोगों से मिले सम्मान और प्यार को देखकर उन्होने भी इसी पेशे को अपनाया। यहां के स्थानीय आदिवासियों का इलाज सही तरीके से करने एवं उनसे संवाद के लिए गोंडी बोली भी सीखी। जब उनकी मां शीला, शासकीय सेवा में थी तब नारायणपुर शहर में अधिकांश प्रसव (डिलीवरी) उन्ही के हाथों हुआ करते थे। लोगों में इतना विश्वास होता था कि अमीर-गरीब सभी परिवार प्रसव के लिए इनके पास ही आते थे।

Read More: नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन केस : छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में जांच करने जा सकती है पुलिस, बढ़ेगा जांच का दायरा

अब उनकी बेटी कुतुल, कोहकामेटा समेत दर्जनों गांव के ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही कोविड वैक्सीन भी लगाती हैं। अंशु ने तीन बार मौत को सामने देखा, उनके सामने ही तीन बार आई ई डी बम फटा और जवान भी शहीद हुए लेकिन निडरता के साथ वे सेवा करती रहीं। वे कीचड़ से सने रास्तों के बीच, कमर से ऊपर तक‌ भरे नदी-नालों को पार कर माड़ के गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवा दे रही हैं। कोरोना वायरस से जब वह संक्रमित हुई तो होम आइसोलेशन में रहकर अपनी रिटायर्ड नर्स मां की देखरेख में स्वस्थ होकर फिर से अबूझमाड़ के लोगों का दर्द साझा करने में जुट गई है। अंशु ने बताया कि पिछड़ेपन की वजह से ग्रामीणों में जागरूकता की कमी है। जिसकी वजह से अंदरूनी इलाकों में महिलाओं और बच्चों को विशेष देखरेख की आवश्यकता है। अंशु का मानना है कि जीवन में जितना हो सके अच्छा काम करना है और वे उसी सेवा भाव से जुटी रहती हैं।

Read More: ये क्या.. आसमान से हो रही चूहों की बारिश.. प्लैग फैलने का मंडरा रहा खतरा, देखें वीडियो


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"