राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे का निर्देश, कहा- आयुष अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं

राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे का निर्देश, कहा- आयुष अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं

राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे का निर्देश, कहा- आयुष अस्पतालों में मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: February 12, 2021 6:24 pm IST

सिंगरौली: आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे ने कहा कि आयुष पद्धति भारत की अत्यंत प्राचीन उपचार पद्धति है। यह पद्धति पूर्णत: सुरक्षित है। इस पद्धति से उपचार में दवाईयों से किसी तरह से साइड इफैक्ट की संभावना बिल्कुल नहीं रहती। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद एवं होम्योपैथी औषधालयों को हेल्थ वैलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है।
   
राज्य मंत्री कावरे ने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित किये गये हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर्स का लाभ क्षेत्र के ग्रामीणों को अधिक से अधिक दिलाये। उन्होंने कहा कि जिला आयुष अधिकारी अपने निवास एवं अस्पताल परिसर में हर्बल गार्डेन लगायें। उन्होंने कहा कि आयुष अधिकारी नागरिकों को आयुर्वेद पद्धति, होम्योपैथिक पद्धति, यूनानी पद्धति व योगा पद्धति के संबंध में जानकारी दें। आयुष अधिकारी गांव में समय-समय पर होने वाली ग्राम सभा की बैठकों में जाये तथा आयुष पद्धति से उपचार के संबंध में ग्रामीणों को बताये।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"