Bihar Transgender Marriage: प्यार के आगे नहीं मानी समाज की परवाह, 5 साल के रिश्ते के बाद युवक ने किन्नर प्रेमिका को बनाया पत्नी, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

Kinnar Marriage Bihar: प्यार के आगे नहीं मानी समाज की परवाह, 5 साल के रिश्ते के बाद युवक ने किन्नर प्रेमिका को बनाया पत्नी, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

Bihar Transgender Marriage: प्यार के आगे नहीं मानी समाज की परवाह, 5 साल के रिश्ते के बाद युवक ने किन्नर प्रेमिका को बनाया पत्नी, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

Bihar Transgender Marriage | Photo Credit: AI

Modified Date: June 27, 2026 / 08:37 am IST
Published Date: June 27, 2026 8:36 am IST
HIGHLIGHTS
  • युवक ने किन्नर से रचाई शादी
  • इस विवाह ने सामाजिक परंपराओं को चुनौती दी
  • शादी में किन्नर समाज ने आशीर्वाद दिया

बेगूसराय: Bihar Transgender Marriage प्यार इंसान से क्या कुछ नहीं करा देता। जब किसी को सच्चा प्यार हो जाता है, तो वह अपने प्यार को पाने के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार हो जाता है। कई बार लोग समाज की परवाह किए बिना बड़े फैसले ले लेते हैं, तो कई बार अपने प्यार के लिए हर हद तक गुजर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी किन्नर प्रेमिका से शादी (Kinnar Marriage Bihar) रचा लिया। अब ये शादी हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

Kinnar Marriage Bihar मिली जानकारी के अनुसार, मामला बेगूसराय जिले का है। जहां एक युवक ने अपनी किन्नर प्रेमिका के साथ सात फेरे लिया है। बताया जा रहा है कि हिंदू रिति रिवाज के अनुसार धूमधाम से विवाह रचाया है। इस अनोखी शादी को देखने और नवदंपती को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे।

पांच से चल रहा था प्रेम संबंध

बताया जा रहा है कि पांच साल पहले एक कार्यक्रम के दौरान विकास नाम का युवक सुशीला को देखा था। पहली ही नजर में युवक ने उसे पसंद कर लिया। जिसके बाद उससे संपर्क ​किया और धीरे धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। हालांकि अपनी पहचान की वजह से किन्नर सुशीला इस रिश्ते को लेकर थोड़ा असहज थी। लेकिन विकास के प्यार ने उसे नया हौसला दिया।

खुलेआम स्वीकार किया रिश्ता

विकास ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया। वह बैंड-बाजे और बारात के साथ सुशीला के घर पहुंचा। बारात में उसके मित्रों और करीबी रिश्तेदारों ने भी हिस्सा लिया तथा नवदंपती को शुभकामनाएं दीं।

हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी

विवाह समारोह पूरी तरह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। पंडित के मंत्रोच्चारण के बीच दोनों ने अग्नि के सात फेरे लिए। विकास ने सुशीला की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी जीवनसंगिनी के रूप में स्वीकार किया। इस अवसर पर किन्नर समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने अपनी साथी को आशीर्वाद देते हुए हर्षोल्लास के साथ विदा किया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।