चिन्हांकित निजी अस्पतालों को निर्देश, 50 प्रतिशत बिस्तरों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए

चिन्हांकित निजी अस्पतालों को निर्देश, 50 प्रतिशत बिस्तरों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए

चिन्हांकित निजी अस्पतालों को निर्देश, 50 प्रतिशत बिस्तरों में मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: September 22, 2020 4:07 pm IST

रायपुर: राज्य में कोविड 19 के मरीजों की सुविधा के लिए निजी अस्पतालों में कुल संचालित बिस्तरों कोविड एवं नान कोविड सहित, में से 50 प्रतिशत बिस्तरों में ऑक्सीजन की 24×7 उपलब्धता कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More: सस्पेंड हुए पुलिस विभाग के तीन अधिकारी, एक ​DSP को नोटिस, कार्यमुक्त होने के बाद भी नहीं ज्वॉइन किए थे ड्यूटी

स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि विभिन्न जिलों में निजी चिकित्सालयों में कोविड 19 मरीजों के उपचार हेतु चिन्हांकित अस्पतालों के कुल संचालित बिस्तरों कोविड एवं नान कोविड सहित में से 50 प्रतिशत बिस्तरों को आवश्यकतानुसार आरक्षित कर इन बिस्तरों का उपयोग कोविड -19 मरीजों के उपचार हेतु लाया जा सकेगा। इस संबंध में निजी चिकित्सालयों के संचालकों को अवगत कराया जाए और कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Read More: NHM कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कम हुआ कोरोना का सैंपल कलेक्शन, 24 घंटे के भीतर ड्यूटी ज्वॉइन करने का नोटिस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"