राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में शामिल होंगे गोवा के मुख्यमंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष ने दिया निमंत्रण
राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव में शामिल होंगे गोवा के मुख्यमंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष ने दिया निमंत्रण
रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को निमंत्रण दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आमंत्रण पत्र को स्वीकार कर महोत्सव में शामिल होने में हामी भरी है।
Read More News: मुख्य सचिव से रेलवे महाप्रबंधक ने की मुलाकात, यातायात व्यवस्था में सुधार के ल…
बता दें कि राजधानी रायपुर में 27 से 29 दिसंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव आयोजन होगा। सरकार का उद्देश्य जनजातीय और लोक नृत्यों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है। साथ ही इस प्रकार के महोत्सव के आयोजन से राज्य में पर्यटन के विकास को भी बढ़ावा देना है।
Read More News: उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए भूकंप के झटके, दहशत में लोग
इस महोत्सव में शामिल होने के लिए देश के जनजाति बाहुल्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है।
Read More News:CAA पर सरकार ने दिए कई सवालों के जवाब, किसी भी धर्म के लोग न हों पर.

Facebook


