लापरवाह नायब तहसीलदारों के खिलाफ फूटा मंत्री जय सिंह अग्रवाल का गुस्सा, 5 को नोटिस, 1 निलंबित

लापरवाह नायब तहसीलदारों के खिलाफ फूटा मंत्री जय सिंह अग्रवाल का गुस्सा, 5 को नोटिस, 1 निलंबित

लापरवाह नायब तहसीलदारों के खिलाफ फूटा मंत्री जय सिंह अग्रवाल का गुस्सा, 5 को नोटिस, 1 निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: July 5, 2019 4:34 pm IST

जगदलपुरः राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने शुक्रवार को जगदलपुर में बस्तर संभाग के विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने तथा राजस्व प्रकरणों को लंबित रखने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने ऐसे अधिकारियों खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल के निर्देश पर कमिश्नर खलखो ने 5 नायब तहसीलदारों को नोटिस जारी किया है। वहीं कोंडागांव तहसीलदार एक नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया है।

Read More: भाजपा नेता प्रकाश बजाज की मुसीबतें बढ़ी, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका, जानिए क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार जिन नायाब तहसीलदारों को नोटिस जारी किया गया है, उनमे अंतागढ़ तहसील के नायब तहसीलदार नरेन्द्र यदु, सुकमा तहसील के नायब तहसीलदार आर पी बघेल, बकावंड तहसील जिला बस्तर के नायब तहसीलदार परमेश्वर मंडावी, गीदम जिला दंतेवाड़ा की नायब तहसीलदार सुश्री दीपिका देहारी तथा सहायक अधीक्षक भू अभिलेख तथा प्रभारी तहसीलदार अरविंद शर्मा का नाम शामिल है।

Read More; अन्नदाताओं के हक में सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपए करने की मांग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"