तीन सुरक्षा संस्थानों को SDM ने थमाया नोटिस, सोशल डिस्टेंस के नियमों का नहीं हो रहा था पालन

तीन सुरक्षा संस्थानों को SDM ने थमाया नोटिस, सोशल डिस्टेंस के नियमों का नहीं हो रहा था पालन

तीन सुरक्षा संस्थानों को SDM ने थमाया नोटिस, सोशल डिस्टेंस के नियमों का नहीं हो रहा था पालन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: April 22, 2020 4:50 pm IST

जबलपुर: लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस के नियमों का उल्लंघन करने वाले ​तीन तीन केंद्रीय सुरक्षा संस्थानों को जिला कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने नोटिस थमा दिया है। बताया जा रहा है कि यहां सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर कलेक्टर भरत यादव ने मामले में संज्ञान लेते हुए एसडीएम को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद तीनों संस्थानों को नोटिस थमाया गया है।

Read More: कोरोना वायरस: PM मोदी 24 अप्रैल को देशभर की ग्राम पंचायतों को करेंगे संबोधित

मिली जानकारी के अनुसार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया, व्हीकल फैक्टरी जबलपुर और गन कैरिज फैक्टरी को कलेक्टर भरत यादव के निर्देश पर एसडीएम ने नोटिय जारी किया है। बताया जा रहा है कि यहां सोशल डिस्टेंस जैसे नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

Read More: कोरोना वायरस: PM मोदी 24 अप्रैल को देशभर की ग्राम पंचायतों को करेंगे संबोधित

बता दें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश में तीन मई तक लॉक डाउन कर दिया है। इस दौरान सरकार ने जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी संस्थानों और दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है।

Read More: बड़ी राहत: दो और संक्रमितों ने जीती कोरोना से जंग, अब छत्तीसगढ़ में कुल 8 एक्टिव मरीज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"