निर्देश के बाद भी स्टेशन मास्टर ने नहीं दिया ट्रेन रोकने का सिग्नल, हुए निलंबित

निर्देश के बाद भी स्टेशन मास्टर ने नहीं दिया ट्रेन रोकने का सिग्नल, हुए निलंबित

निर्देश के बाद भी स्टेशन मास्टर ने नहीं दिया ट्रेन रोकने का सिग्नल, हुए निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: December 12, 2019 4:37 am IST

बिलासपुर: रेलवे प्रशासन ने लापरवाही करने वाले स्टेशन मास्टर को सस्पेंड कर दिया है। स्टेशन मास्टर के खिलाफ स्टॉपेज पर ट्रेन को नहीं रोकने को लेकर कार्रवाई की गई है। बताया गया कि साउथ बिहार एक्सप्रेस का जयरामनगर स्टेशन में रोकने का निर्देश जारी किया गया था, लेकिन स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रोकने का कोई भी सिग्नल नहीं दिया। इसके चलते लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री स्टेशन पर उतरने से वंचित रह गए। मामले में रेलवे प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए स्टेशन मास्टकर को सस्पेंड कर दिया है।

Read More: प्रोजेक्ट मैनेजर ने लोहा गलाने वाली भट्ठी में कूदकर दी जान, 16 सौ डिग्री में राख तक नहीं बचा

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे प्रशासन ने सोमवार को जयराम नगर के स्टेशन मास्टर एके अग्ने को निर्देश जारी करते हुए कहा गया था कि साउथ बिहार एक्सप्रेस को जयराम नगर पर स्टॉपेज दिया जाए। निर्देश के बावजूद स्टेशन मास्टर एके अग्ने ने ट्रेन को रोकने का सिग्नल नहीं दिया। सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेन स्टेशन पर बिना रूके ही रवाना हो गई।

Read More: CAB के विरोध में सुलगा पूर्वोत्तर, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं, कई जिलों में इंटरनेट बंद, 16 तक परीक्षाएं रद्द, सेना अलर्ट पर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"