तीरथगढ़ के पास झूलनादरहा जलप्रपात से गिरकर जूनियर डॉक्टर की मौत, 6 घंटे की मशक्कत के बाद मिली लाश
तीरथगढ़ के पास झूलनादरहा जलप्रपात से गिरकर जूनियर डॉक्टर की मौत, 6 घंटे की मशक्कत के बाद मिली लाश
जगदलपुरः तीरथगढ़ के नजदीक झूलनादरहा जलप्रपात में गिरकर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 4 घंटे की मशक्कत के बाद मृतक डॉक्टर का शव बरामद किया गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार भृगेश महावर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के पद पर पदस्थ था। भृगेश महावर अपने 6 अन्य डॉक्टर दोस्तों के साथ पिकनीक मनाने झूलनादरहा जलप्रपात गए हुए थे, लेकिन इसी दौरान जल प्रपात में गिरकर भृगेश महावर की मौत हो गई।
Read More: आगामी आदेश तक यहां बंद रहेगी शराब दुकान, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Facebook


