ज्योतिरादित्य सिंधिया ऐसे तो नहीं थे! कांग्रेस ने धार्मिक दौरों को बताया सियासी दांव

ज्योतिरादित्य सिंधिया ऐसे तो नहीं थे! कांग्रेस ने धार्मिक दौरों को बताया सियासी दांव

ज्योतिरादित्य सिंधिया ऐसे तो नहीं थे! कांग्रेस ने धार्मिक दौरों को बताया सियासी दांव
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: March 12, 2021 5:00 pm IST

ग्वालियर: जब उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरुरी है…अगर जिंदा है तो जिंदा नजर आना जरुरी है। आज से ठीक एक साल पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया का ये बयान काफी चर्चा में रहा था। नतीजा ये रहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता से बाहर हो गई। सिंधिया के बीजेपी ज्वॉइन करने के साथ वे लगातार भगवा रंग में रंगते चले गए, जिस पर अब विरोधी सवाल उठा रहे हैं। कह रहे हैं कि सिंधिया ऐसे तो नहीं थे।

Read More: 9 भाजपा पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, वार्ड में काम नहीं होने से थे नाराज

सियासत के बेहद सधे हुए खिलाड़ी है ज्योतिरादित्य सिंधिया, दल क्या बदला अब लोग कह रहे हैं सिंधिया भी बदल गए हैं। राजनीति के गलियारों में ज्योतिरादित्य की ऐसी ही कुछ तस्वीरें चर्चा में है। ज्योतिरादित्य सिंधिया कि ऐसी अनगिनत तस्वीर चर्चा में है। यूं तो किसी के मंदिर जाने पर सियासत नहीं होनी चाहिए, लेकिन फिर भी कांग्रेस को लगता है कि सिंधिया ऐसे नहीं थे। उनका ये सियासी दांव है।

Read More: अश्लील वीडियो बनाकर महिला ने डॉक्टर से मांगे 10 लाख रुपए, पहुंची सलाखों के पीछे

ये बात भी सच है कि कांग्रेस में रहते हुए सिंधिया बीजेपी और RSS पर हमलावर नजर आते थे, लेकिन बीजेपी ज्वाइन करने के बाद बिल्कुल बदल गए। उनके भाषण और सक्रियता बीजेपी में लंबी पारी खेलने की तरफ इशारा करती है। लेकिन जब कांग्रेस उनके धार्मिक दौरों पर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है, तो सिंधिया ने भी बड़ी सहजता से जवाब दिया, कहा कि धर्म के साथ राजनीति को जोड़ना सही नहीं है।

Read More: लव स्टोरी नक्सली की! बंदूक छोड़ थामा प्रेमिका का हाथ, जानिए ​लाल गलियारे का खूंखार कैसे दिल दे बैठा था 10वीं की छात्रा को

ज्योतिरादित्य सिंधिया संगठन की जरूरत के मुताबिक खुद को पहले से अधिक धार्मिक भी बना रहे हैं। कांग्रेस में रहते हुए उनके मंदिरों में जाने की संख्या भले ही कम दिखती हो, लेकिन अब उनके अधिकांश दौरों में मंदिरों और धार्मिक समारोह में शिरकत का कार्यक्रम भी होता है। गुना में श्रीराम की भव्य मूर्ति उन्हीं के निर्देश पर समर्थक मंत्री लगा रहे हैं, अब देखना होगा सिंधिया का ये धार्मिक कार्ड BJP के दिल में कितना जगह बना पाता है।

Read More: 7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों को होली का गिफ्ट, एरियर भुगतान के लिए जारी हुआ आदेश

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"