हैदराबाद एनकाउंटर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- मातृ शक्ति की सुरक्षा सर्वोपरि, दरिंदों को मिली पाप की सजा

हैदराबाद एनकाउंटर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- मातृ शक्ति की सुरक्षा सर्वोपरि, दरिंदों को मिली पाप की सजा

हैदराबाद एनकाउंटर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- मातृ शक्ति की सुरक्षा सर्वोपरि, दरिंदों को मिली पाप की सजा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: December 6, 2019 8:54 am IST

भोपाल: महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद जिंदा जलाने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को एनकाउंटर में ढेर कर दिया हे। इस घटना की जानकारी मिलते ही देशभर के अलग-अलग हिस्सों से लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी है। मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर बढ़ी बात कही है। उन्होंने मातृ शक्ति की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए तेलंगाना पुलिस के काम को सराहा है।

Read More: कई WhatsApp यूजर्स का अकाउंट हुआ बंद, कंपनी ने बताई ये वजह

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है कि ”हैदराबाद में दरिंदों को अपने पाप की सजा मिली है, सभ्य समाज में पापियों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए, मातृ शक्ति की सुरक्षा सर्वोपरि है।

Read More: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में बनेगा कारगर इंटीग्रेटेड प्लान

नरपिशाचों को उनके पाप की सजा मिली
वहीं, मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि हैदराबाद में नरपिशाचों को उनके पाप की सजा मिली। पूरे देश को बड़ा सुकून मिला। दुष्टों के साथ यही व्यवहार होना चाहिए। ।।जो जस कीन तो तस फल चाखौं।।

Read More: स्कूल से घर जा रही शिक्षिका का गैंगरेप, सुनसान जगह पर ले जाकर 4 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

ज्ञात हो कि मामले में कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम चारों आरोपियों को तफ्तीश के लिए सीन ऑफ ​क्राइम पर लेकर गई थी। इस दौरान मौके पर घना कोहरा था। कोहरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार होने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने पहले तो उन्हें रुकने को कहा लेकिन वे नहीं मानें मजबूरन पुलिस को उनका एनकाउंटर करना पड़ा।

Read More: कांग्रेस ने जारी की रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"