जीत के बाद सिंधिया समर्थकों ने मनाया जश्न, विधानसभा के बाहर बांटी मिठाई, पोस्टर लेकर मनाई खुशी

जीत के बाद सिंधिया समर्थकों ने मनाया जश्न, विधानसभा के बाहर बांटी मिठाई, पोस्टर लेकर मनाई खुशी

जीत के बाद सिंधिया समर्थकों ने मनाया जश्न, विधानसभा के बाहर बांटी मिठाई, पोस्टर लेकर मनाई खुशी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: June 19, 2020 1:52 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों में से दो पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जीत का ऐलान होने के बाद विधानसभा के बाहर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों ने मिठाई बांटी। साथ ही सिंधिया के पोस्टर लेकर जीत की खुशी मनाई।

Read More: मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों में से दो पर भाजपा का कब्जा, राजस्थान में दो सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा ने मारी बाजी

जारी परिणाम के अनुसार बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर​ सिंह सोलंकी ने अपने अपने चुनाव जीत लिए हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्विजय सिंह भी चुनाव जीत गए हैं। बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को 56 वोट मिले है, कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को मिले 57 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी को 55 वोट मिले है, कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया को 36 वोट मिले हैं। दो वोट निरस्त भी हुए हैं। थोड़ी देर में इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

Read More: राज्यसभा चुनाव के परिणाम घोषित, औपचारिक ऐलान थोड़ी देर में, जानिए सिंधिया और दिग्विजय सिंह को कितने वोट मिले


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"