मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर गरमाई सियासत, शिवराज के पत्र का कमलनाथ ने दिया सवालों से भरा जवाब

मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर गरमाई सियासत, शिवराज के पत्र का कमलनाथ ने दिया सवालों से भरा जवाब

मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर गरमाई सियासत,  शिवराज के पत्र का कमलनाथ ने दिया सवालों से भरा जवाब
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: April 1, 2019 3:09 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्वाइन फ्लू का संक्रमण फैला हुआ है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की मौत का आंकड़ा 94 है, जबकि 521 मरीज इससे पीड़ित हैं। तेजी से फैल रहे स्वाइन फ्लू को नियंत्रित करने राज्य सरकार जरूरी कदम उठाए। यह बात पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम कमलनाथ को लिखी चिट्ठी में कही थी । चौहान ने तीन महीने में ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू का संक्रमण बढ़ने के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया था, साथ ही सरकार पर बीमारी को नियंत्रित करने में नाकाम होने का आरोप लगाया था। शिवराज के इस पत्र का मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें- इंदौर सीट से उम्मीदवारी को लेकर सुमित्रा महाजन का बड़ा बयान, कही ये…

कमलनाथ ने दिया सवालों से भरा जवाब

शिवराज सिंह के पत्र का सीएम कमलनाथ ने जवाब देते हुए लिखा है कि प्रदेश में पिछली सरकार में बदहाल थी स्वास्थ्य सेवाएं नई सरकार दुरुस्त कर रही है। स्वास्थ्य सेवाएं और खासकर स्वाइन फ्लू की बीमारी को लेकर सरकार चिंतित हैं और गंभीर प्रयास कर रही है । कमलनाथ ने पत्र में तंज कसते हुए शिवराज को लिखा कि आपके पत्र को देखकर ऐसा लगा कि स्वाइन फ्लू की बीमारी पिछले 3 महीने में ही फैली है। कमलनाथ ने स्वाइन फ्लू की बीमारी के लिए पिछली सरकार द्वारा उचित कदम ना उठाए जाने पर भी सवाल पूछा है। सीएम कमलनाथ ने स्वाइन फ्लू को लेकर पिछली सरकार की नाकामियों को भी पत्र में गिनाया है।


लेखक के बारे में