Redmi Note 17 series Launch Date: फोन चार्ज-चार्ज करके हो गए परेशान? Redmi Note 17 ला रहा है बड़ी बैटरी का तोहफा, इस दिन होगा लॉन्च
Redmi Note 17 series Launch Date: Redmi 14 जुलाईऊ को चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 17में 7 इंच OLED डिस्प्ले, 8000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर जैसे दमदार फीच्रस मिल सकते हैं।
(Redmi Note 17 Series Launch Date/ Image Credit: x.com)
- Redmi Note 17 सीरीज 14 जुलाई को चीन में लॉन्च होगी।
- Redmi Note 17 में 7 इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
- फोन में 8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
नई दिल्ली: Redmi Note 17 series Launch Date: रेडमी 14 जुलाई को चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज में Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro को पेश किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन्स के कई प्रमुख फीचर्स की जानकारी साझा की है। नई सीरीज में बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस पर खास फोकस किया गया है। माना जा रहा है कि यह सीरीज लंबी बैटरी बैकअप और आधुनिक फीचर्स की वजह से ग्राहकों का ध्यान आकर्षत कर सकती है।
7 इंच OLED डिस्प्ले मिलेगा (7-inch OLED Display)
Redmi Note 17 में 7 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह फ्लैट स्क्रीन डिजाइन के साथ आएगी और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इससे स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद होगा। कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक हो सकती है जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। इसके अलावा आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें खास डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना ज्यादा आरामदायक हो सकता है।
8000mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर की उम्मीद (Battery and Processor)
बैटरी के मामले में भी Redmi Note 17 काफी दमदार हो सकता है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है जो एक बार चार्ज होने के बाद लंबे समय तक साथ निभा सकती है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो सकेगी। साथ ही 22.5W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है। जिससे इस फोन की मदद से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 12GB रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है।
मिल सकते हैं और भी दमदार फीचर्स (Powerful Features)
Redmi Note 17 Pro को स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है जो 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन को मजबूत बनाने के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा मिल सकती है। इसके अलावा पानी और धूल से बचाव के लिए कई IP रेटिंग्स भी मिलने की उम्मीद है। कंपनी इस मॉडल पर बैटरी रिप्लेसमेंट वारंटी देने की भी तैयारी कर रही है।
कैमरा और लॉन्च इवेंट में होगा बड़ा खुलासा (Revealed at the Launch Event)
लीक्स के मुताबिक, Redmi Note 17 Pro में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट, 12GB LPDDR5X रैम और 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है। लेकिन इन सभी फीचर्स और स्मार्टफोन की कीमत की आधिकारिक पुष्टि 14 जुलाई को होने वाले लॉन्च इवेंट में ही की जाएगी। लॉन्च के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दोनों मॉडल किन स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के साथ बाजार में उपलब्ध होंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Nissan Tekton Mileage: क्या Nissan Tekton पेट्रोल खर्च में देगी राहत? माइलेज से लेकर लग्जरी फीचर्स तक, जानिए इस SUV का पूरा दमखम
- UP Sex Racket In Spa : स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट! पुलिस ने मारी रेड तो खुल गया बड़ा राज, 23 महिलों के साथ 5 पुरुष इस हालत में मिले
- Vacancy in school: सरकारी स्कूलों में 15 दिनों के भीतर होगी 3.50 लाख से अधिक पदों पर भर्ती, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता, 5वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

Facebook


