IBC24 की खबर का असर: नसबंदी के फैसले पर यूटर्न, सरकार ने वापस लिया फैसला, जानिए क्या था आदेश

IBC24 की खबर का असर: नसबंदी के फैसले पर यूटर्न, सरकार ने वापस लिया फैसला, जानिए क्या था आदेश

IBC24 की खबर का असर: नसबंदी के फैसले पर यूटर्न, सरकार ने वापस लिया फैसला, जानिए क्या था आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: February 21, 2020 8:51 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हमारे चैनल IBC24 की खबर का बड़ा असर हुआ है। दरअसल सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि ‘प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता कम से कम 1 व्यक्ति की नसबंदी कराए’। लेकिन अब सरकार ने इस फैसले को वापस ले लिया है। बता दें कि इस खबर को हमारे हमारे चैनल IBC24 ने प्रमुखता से प्रसारित किया था, जिसके बाद सरकार ने इसे वापस ले लिया है।

Read More: ये कांग्रेस नेता निकला झोलाछाप डॉक्टर, छापा पड़ने की जानकारी मिलते ही सबकुछ छोड़कर भागा

जारी आदेश के अनुसार में कहा गया था कि ‘प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता कम से कम 1 व्यक्ति की नसबंदी कराए’। इसके लिए एमपी के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आदेश का पालन करने को कहा है। आदेश का पालन नहीं होने पर एक महीने का वेतन काटा जाएगा। साथ ही कार्यकर्ता को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का भी प्रस्ताव बनेगा। कार्यकर्ता को साल में न्यूनतम 5 से 10 नसबंदी कराना अनिवार्य है।

Read More: बड़ा हादसा टला: राजधानी में बहुमंजिला इमारत गिरी, निर्माण के लिए की जा रही थी खुदाई

फरमान में कहा गया है कि जो भी हेल्थ वर्कर 2019-20 में नसबंदी के लिए एक भी आदमी को जुटाने में विफल रहे, उनका वेतन वापस लिया जाए और उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त दे दी जाए। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण -4 की रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में केवल 0.5 प्रतिशत पुरुषों ने ही नसबंदी करवाया है।

Read More: Ind vs NZ: ताश के पत्ते के तरह उड़े भारतीय बल्लेबाज, कप्तान कोहली ने बनाए 2 रन, 122 रन पर 5 विकेट गिरे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"