राजधानी में 29 और 30 जुलाई को सुबह 10 बजे तक खुलेंगी किराना दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

राजधानी में 29 और 30 जुलाई को सुबह 10 बजे तक खुलेंगी किराना दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

राजधानी में 29 और 30 जुलाई को सुबह 10 बजे तक खुलेंगी किराना दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: July 27, 2020 5:32 pm IST

रायपुर: कोरोना के तेजी से बढ़ते ग्राफ को देखते हुए छत्तीसगढ़ के कई शहरों में टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं, राजधानी रायपुर में लॉकडाउन 6 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन बकरीद और रक्षा बंधन को देखते हुए जिला प्रशासन ने 29 और 30 जुलाई को किराना दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। बताया जा रहा है कि दुकानें सिर्फ 10 बजे तक ही खुली रहेंगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी ​कर दिया है।

Read More: 29 और 30 जुलाई को खुलेंगी किराना, राखी सहित ये दुकानें, बकरीद और रक्षा बंधन को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया फैसला

बता दें कि इससे पहले दुर्ग जिला कलेक्टर ने भी त्योहारों को देखते हुए 29 और 30 जुलाई को किराना सहित अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। जारी निर्देश के अनुसार राखी और सेवई के साथ किराना की दुकानों को खोला जा सकता है। दुकाने सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक खुल सकेंगी। वहीं, राखी और सेवई की दुकानों को अलग से लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में फिर दो कोरोना संक्रमितों की मौत, आज 245 नए मरीजों की पुष्टि, 228 हुए डिस्चार्ज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"