स्कूली विद्यार्थियों को 15 अगस्त तक मिलेगी स्काॅलरशिप की पहली किस्त, जिला कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

स्कूली विद्यार्थियों को 15 अगस्त तक मिलेगी स्काॅलरशिप की पहली किस्त, जिला कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

स्कूली विद्यार्थियों को 15 अगस्त तक मिलेगी स्काॅलरशिप की पहली किस्त, जिला कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: August 7, 2020 5:48 pm IST

कोरबा: कोविड 19 वाइरस के संक्रमण से बने हालातों में छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए राज्य शासन द्वारा हर संभव मदद दी जा रही है। विद्यार्थियों को घर पहुंचाकर मध्यान्ह भोजन, पुस्तकें, गणवेश आदि का वितरण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में राज्य शासन द्वारा सभी पात्र स्कुली छात्र-छात्राओं को स्काॅलरशिप की पहली किस्त 15 अगस्त तक देने का निर्णय लिया गया है। स्काॅलरशिप की पहली किस्त पाने के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के नियमित विद्यार्थियों से जल्द से जल्द स्कूल पहुंचकर जरूरी दस्तावेज जमा कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के प्राचार्यो और प्रधानपाठकों को दिए हैं।

Read More: बेटी को जिस्मफरोशी के धंधे में उतारना चाहती थी मां, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों को अपने सभी दस्तावेज जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अस्वच्छ धंधा छात्रवृत्ति के लिए व्यवसाय प्रमाण पत्र और बैंक खाते की पूरी जानकारी अपने स्कूल में जमा करानी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राचार्यों एवं प्रधानपाठकों को इस संबंध में स्वयमेव कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की पहली किस्त का भुगतान 15 अगस्त तक किया जा सके।

Read More: संक्रमित मरीज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए परिजनों से कर सकेंगे बात, अस्पताल में बनाई जा रही व्यवस्था


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"