बैतुल: जिला भाजपा की महिला जनपद सदस्य ने पुलिस पर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस अधिकारी का कहना है कि खनिज विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से बचने के लिए महिलाएं पुलिस पर आरोप लगा रही है।
Read More: कांप उठी देखने वालों की रूह जब कार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 गंभीर
श्यामली जनपद सदस्य घायल महिला का कहना है की शाम को 5 बजे जब उनके देवर तालाब खोदने के लिए खेत मे गए थे, लेकिन मशीन खराब होने की वजह से वो घर लौट आए। इसी दौरान गांव के एक युवक ने घर आकर बताया कि हमारी मशीन पुलिस लेकर जा रही है। रेत चोरी का अरोप लगाकर मशीन को जब्ती बनाकर ले जा रही पुलिस का विरोध करने पर वे बौखला गए और मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने मुझे और एक और महिला को गढ्ढे में गिरा दिया और कपड़े भी फाड़ दिए। उनके हमले से मै बेहोश हो गई थी।
एडिशनल एसपी आरएस मिश्रा ने बताया कि सूत्रों के माध्यम से अवैध रूप से रेत खनन करने की शिकायतें आ रही थी, जिसके चलते थाना प्रभारी द्वारा खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर दबिश दी। अवैध उत्खनन में लिप्त एक जेसीबी पकड़ी गई थी और दो लोगो को भी हिरासत में लिया गया था। पता लगा की कुछ जनप्रतिनिधि भी शामिल है, जिसमे दो महिलाएं भी शामिल हैं। अवैध खनन के काम में श्यामली मंडल ओर रीना राय का नाम सामने आया है। हमने खनिज विभाग के नियमों के आधार पर कार्रवाई की है। कार्रवाई से बचने के लिए ये दोनों महिलाएं पुलिस पर आरोप लगा रहीं हैं।लेकिन महिला के पक्ष को भी देखते हुए जांच की जाएगी।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/1WWV22n89CE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>