जंगल के जमीन में मंगल! वनाधिकार पट्टा पाने कर लिया कई एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा, लोगों ने गोचर भूमि को भी नहीं छोड़ा

जंगल के जमीन में मंगल! वनाधिकार पट्टा पाने कर लिया कई एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा, लोगों ने गोचर भूमि को भी नहीं छोड़ा

जंगल के जमीन में मंगल! वनाधिकार पट्टा पाने कर लिया कई एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा, लोगों ने गोचर भूमि को भी नहीं छोड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: June 17, 2021 6:16 pm IST

सरगुजा: वनाधिकार पट्टा पाने लोगों ने न सिर्फ गोचर भूमि पर कब्जा कर लिया, बल्कि करीब डेढ़ लाख एकड़ से ज्यादा जमीन कब्जे की भेंट चढ़ गई है, जिसमे वनभूमि भी शामिल है। यही नहीं कब्जा करने में सिर्फ आदिवासी वर्ग ही नही बल्कि सामान्य वर्ग के लोगों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। इसका खुलासा जिला स्तरीय छानबीन समिति की जांच से हो रहा है जहां 40 हजार से ज्यादा आवेदन में से सिर्फ 90 आवेदन ही पात्र पाए गए हैं। 

Read More: समीक्षा बैठक के दौरान पर भड़के मंत्री शिव डहरिया, रायपुर, दुर्ग, कोरबा के लेखा अधिकारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

सालों से जंगल मे रहकर जंगल की जमीन पर आश्रित रहने वाले लोगो को उनकी जमीन का अधिकार देने के मकसद से छत्तीसगढ़ में वनाधिकार पत्र बांटने शुरू किए गए, जिसके तहत सरगुजा में भी 74 हजार से ज्यादा लोगो ने आवेदन किया था। इसमेे से 48 हजार 170 आवेदन निरस्त कर दिए गए थे, इतनी बड़ी मात्रा में आवेदन कैसे निरस्त हुए ये सवाल था। जवाब मिला जिला स्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट से, जिसमें हैरान करने वाला मामला सामने आया। 40 हजार 836 मामलों में 40 हजार 746 प्रकरण अपात्र पाए गए। यानी सिर्फ 90 ही, सही और पात्र लोगो ने आवेदन किया था।

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद ने खुद को राहुल गांधी का करीबी बताकर उठाया फायदा: सीएम भूपेश बघेल

जांच में समिति ने पाया कि वनाधिकार पत्र पाने आदिवासी वर्ग के लोगो को 13 दिसंबर 2005 के पहले का कब्जा प्रमाणित करना था, लेकिन हजारों आवेदनकर्ता ये प्रमाणित ही नहीं कर सके। इसके अलावा गैर आदिवासी वर्ग के लोगों ने वनाधिकार पत्र बनवाने कई एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया। यही नहीं समिति के सामने ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जिसमें गांव की संरक्षित गोचर भूमि पर भी लोगों ने कब्जा करने से गुरेज नहीं किया। यही कारण है कि अब जिला प्रशासन नियमों के तहत पट्टा पट्टा बांटने के साथ ही बाकी के मामलों की सुनवाई वर्चुअल तरीक़े से कराने की बात कह रहा है। 

Read More: 40 हजार की ब्रांडेड शराब ली, पी फिर किया शराबबंदी का झूमकर प्रदर्शन, भाजयुमो के प्रदर्शन पर कांग्रेस ने दागे सवाल

बहरहाल ये तय है कि जिन्होंने वनाधिकार पत्र की मांग की है, उन्होंने 1 एकड़ से लेकर दर्जनों एकड़ तक की जमीन पर कब्जा किया है। ऐसे में सवाल यही है कि जमीन पर अपात्र लोगों का कब्जा है तो आखिर उनसे वसूली और उनपर कार्रवाई कब तक होती है?

Read More: व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं पं. युगल किशोर शुक्ल: प्रोफेसर संजय द्विवेदी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"