Jagadguru Raghavdevacharya On CJP Protest : छात्र आंदोलन पर जगद्गुरु का बड़ा बयान! बोले- आंदोलन करो, लेकिन भगवान राम और राम मंदिर को बीच में मत लाओ
जगतगुरु राघवदेवाचार्य जी महाराज ने छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करना छात्रों का अधिकार है, लेकिन आंदोलन की आड़ में भगवान राम और राम मंदिर पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।
Jagadguru Raghavdevacharya On CJP Protest
- जगद्गुरु ने छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन किया।
- उन्होंने राम मंदिर और भगवान राम पर टिप्पणी को अनुचित बताया।
- उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में सरकार दोषियों पर कार्रवाई कर रही है।
नई दिल्ली : Jagadguru Raghavdevacharya On CJP Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों के आंदोलन पर जबलपुर में जगतगुरु राघवदेवाचार्य महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए स्पष्ट कहा कि अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करना छात्रों का अधिकार है, लेकिन इस आंदोलन की आड़ में भगवान राम और राम मंदिर पर गलत बयानबाजी करना बिल्कुल अनुचित है।
नीति, नियम और संयम के दायरे में होना चाहिए आंदोलन
जगतगुरु राघवदेवाचार्य ने कहा कि छात्रों का आंदोलन नीति, नियम और संयम के दायरे में होना चाहिए। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदर्शन में शामिल कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के चलते भगवान राम पर गलत टिप्पणियां कर रहे हैं, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
राम मंदिर किसी दल का मामला नहीं है
उन्होंने याद दिलाया कि राम मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है और यह किसी एक राजनीतिक दल का मामला नहीं है। वहीं, पेपर लीक विवाद पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और इस पूरे मामले में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कोई गलती नहीं है।
ये भी पढ़ें
- Sonam Wangchuk Hunger Strike End: 26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, आखिर किन शर्तों पर बनी बात? स्वास्थ्य मंत्री ने जूस पिलाकर खत्म कराया भूख हड़ताल
- Chhattisgarh Guest Teacher Strike News: काम पर नहीं लौटे तो खत्म होगी सेवा, छत्तीसगढ़ के अतिथि शिक्षकों को सरकार का अंतिम अल्टीमेटम, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी
- Mrityunjay Tiwari Joins BJP: आरजेडी को लगेगा बड़ा झटका, लालू-तेजस्वी के करीबी ये दिग्गज नेता आज बीजेपी में होंगे शामिल

Facebook


