मकान मालिक ने की किराएदार की हत्या, 1 हजार रुपए किराया बढ़ाने के लिए दोनों के बीच हुआ था विवाद

मकान मालिक ने की किराएदार की हत्या, 1 हजार रुपए किराया बढ़ाने के लिए दोनों के बीच हुआ था विवाद

मकान मालिक ने की किराएदार की हत्या, 1 हजार रुपए किराया बढ़ाने के लिए दोनों के बीच हुआ था विवाद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: January 11, 2021 5:34 pm IST

रायपुरः राजधानी रायपुर में एक मकान मालिक ने अपने किराएदार की महज इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने किराया नहीं बढ़ाया। बताया गया कि मकान मालिक और किराएदार के बीच किराया बढाने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आक्रोशित मकान मालिक ने किराएदार के सिर पर सेंट्रिंग प्लेट दे मारी। इससे किराएदार की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

Read More: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए आप विधायक सोमनाथ भारती, कहा था- यूपी के अस्पताल में पैदा हो रहे कुत्ते के बच्चे

मिली जानकारी के अनुसार मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, जहां मकान मालिक ने किराएदार की हत्या कर दी। बताया गया कि दोनों के बीच लंबे समय से किराया की रकम 1 हजार रुपए बढ़ाने को लेकर विवाद चल रहा था। आज देर शाम भी इसी बात को लेकर परमानंद मरकाम की किराएदार से बहस हो गई। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ी कि परमानंद ने किराएदार के सिर पर सेंट्रिंग प्लेट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Read More: सोशल मीडिया में ‘कुत्ते वाली पोस्ट’ ने मचाया बवाल! भाजपा ने विधायक का पुतला जलाया तो कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि हवन

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"