प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की तादाद में बड़ी गिरावट, नहीं घट रही मौतों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की तादाद में बड़ी गिरावट, नहीं घट रही मौतों की संख्या
भोपाल: प्रदेश में कोरोना का संक्रमण के मामले में अब स्थिति संभल रही है। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 2 हजार 182 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर 24 घंटे में 72 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज 7 हजार 479 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
पढ़ें- गुड न्यूज, 12 से 17 साल के बच्चों में सौ फीसदी कार…
प्रदेश में कुल मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 7 हजार 758 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।
पढ़ें- WhatsApp ने भारत सरकार के खिलाफ दायर किया मुकदमा, क…
प्रदेश में अब तक 7 लाख 71 हजार 878 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 7 लाख 20 हजार 855 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
पढ़ें- सुबोध कुमार जायसवाल नए सीबीआई चीफ.. जासूसी से लेकर हिफाजत तक हर काम कर चुके हैं
प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 43 हजार 265हो गई है।
वहीं जबलपुर में कोरोना से 8 मरीजों की मौत हो गई है। आज 99 मरीजों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। 261 मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। कोरोना से मौतों की संख्या 579 हो गई है। जबलपुर में कोरोना एक्टिव केस 1519 हो गए हैं।

Facebook


