टीकाकरण महाअभियान के तहत 10 लाख लोगों को वैक्सीनेशन का टारगेट, दो घंटे पहले किया लक्ष्य हासिल

टीकाकरण महाअभियान के तहत 10 लाख लोगों को वैक्सीनेशन का टारगेट, दो घंटे पहले किया लक्ष्य हासिल

टीकाकरण महाअभियान के तहत 10 लाख लोगों को वैक्सीनेशन का टारगेट, दो घंटे पहले किया लक्ष्य हासिल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: June 21, 2021 11:42 am IST

भोपाल: कोरोना वैक्सीनेशन का महा अभियान आज से शुरू हो गया है। आज देश ही नहीं राज्यों में भी सुबह से वैक्सीनेशन सेंटरों में भीड़ देखने को मिल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे तक प्रदेश में 800101 लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। 

Read More: पटवारी और अकाउंटेंट के लिए 500 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, कल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

3 बजे तक 8 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। वहीं, इंदौर में 1 लाख 12 हजार 667 लोगों को वैक्सीन लगी। भोपाल में 53 हजार 880, जबलपुर में 28 हजार 711, ग्वालियर में 25 हजार 222 लोगों को वैक्सीन लगाया गया। प्रदेश में MP में 3 बजे तक 61% वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा हो गया है। खरगोन, खंडवा, नरसिंहपुर में भी टारगेट पूरा हो गया है। जबकि सीहोर, छिंदवाड़ा में भी 100% से ज्यादा वैक्सीनेशन किया गया। वहीं, 31 जिलों में 50% से ज्यादा हुआ टीकाकरण किया गया है।

Read More: सेवा सहकारी समिति संघ के 400 कर्मचारियों ने सौंपा इस्तीफा, धान खरीदी केंद्रों में हो रही समस्याओं से हैं परेशान

देखिए प्रति घंटे की रिपोर्ट 

सुबह 10 बजे तक: 60,000
पूर्वान्ह 11 बजे तक: 1,75,653
दोपहर 12 बजे तक: 3,37,938
दोपहर 1 बजे तक: 5,21,920
दोपहर 2 बजे तक: 7,10,868
अपरान्ह 3 बजे तक: 800101


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"