विकास दुबे को कोर्ट में पेश कर सकती है पुलिस, वकीलों ने खोला मोर्चा, गैंगस्टर पर हमले की आशंका

विकास दुबे को कोर्ट में पेश कर सकती है पुलिस, वकीलों ने खोला मोर्चा, गैंगस्टर पर हमले की आशंका

विकास दुबे को कोर्ट में पेश कर सकती है पुलिस, वकीलों ने खोला मोर्चा, गैंगस्टर पर हमले की आशंका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: July 9, 2020 12:23 pm IST

उज्जैन: कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे को कुछ ही देर में कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

Read More: विकास दुबे की मां सरला देवी का बड़ा बयान, कहा- बाबा ‘महाकाल’ ने ही बेटे को मौत से बचाया, पहले कही थी एनकाउंटर करने की बात

वहीं दूसरी ओर जिला कोर्ट में वकील विकास दुबे के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। अभिभाषक संघ का आरोप है कि विकास दुबे की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि सरेंडर का षडयंत्र है। वकीलों ने दोषियों के खिलाफ जांच की मांग की है। वहीं, वकीलों ने दी चेतावनी देते हुए कहा है कि कोर्ट में पेश होने पर हमला कर सकते हैं।

Read More: 3 इनामी सहित 25 नक्सलियों ने किया सरेंडर, तीन पर था 1-1 लाख का इनाम

ज्ञात हो कि विकास दुबे कानपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी है। आज पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर से इस गिरफ्तार किया गया है। यूपी से भागने के बाद से ही प्रदेश की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया था।

Read More: पूर्व सीएम रमन सिंह के बयान पर मंत्री चौबे का पलटवार, कहा- अपने चश्मे का नम्बर बदलिए, जानिए पूरा मामला

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"