Aamir Khan Wedding Update: कब-कहां होगी आमिर खान-गौरी की शादी? एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कौन-कौन होगा वेडिंग में शामिल

Aamir Khan Wedding Update: कब-कहां होगी आमिर खान-गौरी की शादी? एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कौन-कौन होगा वेडिंग में शामिल

Aamir Khan Wedding Update: कब-कहां होगी आमिर खान-गौरी की शादी? एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कौन-कौन होगा वेडिंग में शामिल

Aamir Khan Wedding Update | Photo Credit: AI

Modified Date: July 3, 2026 / 12:28 pm IST
Published Date: July 3, 2026 12:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आमिर खान की तीसरी शादी
  • मुंबई स्थित घर पर ही होगा आयोजन
  • केवल परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल

मुंबई: Aamir Khan Wedding Update बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी शादी (Aamir Khan Wedding) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, एक्टर आमिर खान तीसरी शादी करने जा रहे हैं। एक्टर ने पिछले ही महीने पुष्टि की थी कि वे जुलाई में अपनी साथी गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। (Aamir Khan Marriage) इसके बाद अब एक्टर ने बताया कि वो कब और कहां शादी करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी शादी में कौन-कौन गेस्ट होंगे।

कब और कहां होगी शादी?

आमिर खान ने बताया कि वे पांच जुलाई को गौरी स्प्रैट से अपने घर पर ही शादी (Aamir Khan Wedding Date) करेंगे। उन्होंने बताया कि शादी बहुत छोटी है। पांच जुलाई को हमारे लिए बहुत खास दिन है। बस दोनों फैमिली है और कुछ खास दोस्त हैं। छोटा सा प्रोग्राम घर पर ही कर रहे हैं हम लोग और हम सब लोगों की दुआएं चाहेंगे और हमें आशीर्वाद दें। प्रार्थना करें कि हम खुश रहें और अच्छा सफर रहे हमारा’। जब आमिर खान से उनकी शादी की गेस्ट लिस्ट के बारे में पूछा तो एक्टर ने बताया, ‘ मेरे बचपन के कई दोस्त हैं, जो इस शादी में आने वाले हैं। फैमिली फ्रेंड्स और दोनों फैमिली के रिश्तेदार मौजूद होंगे। बहुत ही छोटा प्रोग्राम है, घरेलू और घर पर ही कर रहे हैं। इसका मतलब है कि आमिर-गौरी का वेडिंग वेन्यू उनका मुंबई वाला घर ही है।

कौन हैं आमिर खान की गर्लफ्रेंड?

आमिर ने 2025 में अपनी फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ के प्रमोशन के दौरान एक कार्यक्रम में गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया था। अभिनेता ने उस समय बताया था कि वे एक साल से ज्यादा समय से साथ हैं। आमिर ने पिछले साल कहा था, गौरी, बैंगलोर की रहने वाली हैं। वह फैशन, ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह बैंगलोर में सैलून चेन के साथ भी काम कर चुकी हैं। पिछले कुछ समय से वह आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी के लिए काम कर रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।