राजधानी में लॉकडाउन 4.0 प्लान तैयार, 50 फीसदी स्टाफ के साथ खोली जा सकेंगी इंडस्ट्री

राजधानी में लॉकडाउन 4.0 प्लान तैयार, 50 फीसदी स्टाफ के साथ खोली जा सकेंगी इंडस्ट्री

राजधानी में लॉकडाउन 4.0 प्लान तैयार, 50 फीसदी स्टाफ के साथ खोली जा सकेंगी इंडस्ट्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: May 18, 2020 3:53 am IST

भोपाल। लॉकडाउन चौथे चरण में मध्य प्रदेश में कन्टेनमेंट एरिया को छोड़कर बाकी स्थानों पर चुनिंदा गतिविधियां शुरू करने की छूट दे दी गई है। हालांकि प्रदेश के रेड जोन जिलों में अभी भी सख्ती देखने को मिलेगी, इसके लिए सरकार नए सिरे से प्रदेश में रेड जोन, ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन का निर्धारण करेगी।

ये भी पढ़ें-
18 से 20 मई के बीच विकराल रूप में होगा समुद्री तूफान’अम्फन’, मौसम व…

राजधानी में लॉकडाउन 4 का प्लान तैयार किया गया है। कन्टेनमेंट एरिया के बाहर छूट रहेगी, लेकिन प्रभावित एरिया में पहले से अधिक सख्ती बरती जाएगी। कन्टेनमेंट एरिया के बाहर निजी दफ्तर खोले जा सकेंगे। 50 फीसदी स्टॉफ के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री खोली जा सकेंगी । कंस्ट्रक्शन की परमिशन देने पर भी विचार चल रहा है। इसके तहत मजदूरों को कंस्ट्रक्शन साइट पर ही रहकर काम करना होगा।

ये भी पढ़ें-
गांव में ही लोगों को रोजगार देने की पहल, किसानों के खातों में 2 हजा…

नए प्लान के तह भोपाल को छह सेक्टर में बांटा गया है। कोलार, होशंगाबाद रोड, रातीबड़, गोविंदपुरा एरिया, बीएचईएल क्षेत्र और बैरागढ़ सेक्टर में राजधानी के इलोकों को बांटा गया है। बेहद जरूरी काम होने पर दूसरे सेक्टर में लोग जा सकेंगे ।

वहीं आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अफसरों से चर्चा के बाद जोन से हिसाब से जिलों की सूची जारी करेंगे। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और बुरहानपर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से ये जिले रेड जोन में रखे जाने की तैयारी है।


लेखक के बारे में