लोकसभा चुनाव 2019: सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा में करेंगे चुनावी सभा
लोकसभा चुनाव 2019: सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा में करेंगे चुनावी सभा
भोपाल। मध्यप्रदेश के नेताओं ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज कर दिया है। आज मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे। जहां वे अपने बेट और कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड आज जारी करेगा मैट्रिक के रिजल्ट.. ऐसे देखे परिणाम
वहीं भोपाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भी लगातार कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर रहे हैं। आज भी वे पार्टी कार्यकर्ताओं की चुनाव प्रचार को लेकर बैठक लेंगे। कांग्रेस महासचिव और यूपी पश्चिम के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली और यूपी में कांग्रेस के चुनाव अभियान में भाग लेंगे।
ये भी पढ़ें:कैंसर पीड़ित बच्चे को देखकर भावुक हुए सलमान, परिवार से इलाज का दिया आश्वासन
इसके साथ ही मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान भोपाल में ही रहकर चुनाव में जीत को लेकर रणनीति बनाएंगे। साथ ही आज बीजेपी के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।

Facebook


