पहले इश्क…फिर कत्ल की कोशिश! जैसे-तैसे जान बचाकर अस्पताल पहुंची युवतियां, सुनाई आपबीती

पहले इश्क...फिर कत्ल की कोशिश! जैसे-तैसे जान बचाकर अस्पताल पहुंची युवतियां, सुनाई आपबीती

पहले इश्क…फिर कत्ल की कोशिश! जैसे-तैसे जान बचाकर अस्पताल पहुंची युवतियां, सुनाई आपबीती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: June 28, 2021 6:13 pm IST

रायसेन: जिले के सिलवानी में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां भोपाल से दो युवक, दो युवतियों को शादी का झांसा देकर रायसेन लाए और सिलवानी के जमुनिया घाटी में मौत के घाट उतारने की कोशिश की। लेकिन युवतियां किसी तरह बचकर सड़क पर पहुंची और वहां से एम्बुलेंस से सिलवानी स्वास्थ्य केंद्र। यहां प्राथमिक इलाज के बाद, उन्हें रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

Read More: दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 9 लोगों की मौत, तीन घायल

आपको बता दें कि भोपाल के अशोका गार्डन की दोनों सगी बहनों को निखिल और और करण नाम के युवक शादी का झांसा देकर रायसेन लाए थे। पीड़ित युवतियों ने बताया की युवकों से 3 साल पुरानी दोस्ती है और इन्होंने हमारे साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। बाद में रायसेन में रहने का बहाना बनाकर लाए और मौत के घाट उतारने की कोशिश की। आरोपियों के खिलाफ सिलवानी थाने में केस दर्ज किया गया है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल का निर्देश- किसानों को न हो खाद की कमी, विशेषकर यूरिया और DAP की आपूर्ति सुनिश्चित करें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"