माधवराव सिंधिया की 76वीं जयंती आज, बीजेपी-कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, ज्योतिरादित्य भजन संध्या कार्यक्रम में होंगे शामिल

Ads

माधवराव सिंधिया की 76वीं जयंती आज, बीजेपी-कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, ज्योतिरादित्य भजन संध्या कार्यक्रम में होंगे शामिल

  •  
  • Publish Date - March 10, 2021 / 04:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर। स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की आाज 76वीं जयंती है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर के बंगाली चौराहा पर स्थित माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इधर कांग्रेस ने भी ट्वीट कर माधवराव सिंधिया को याद किया।

Read More News: आखिर राहुल गांधी को क्यों याद आए सिंघिया, बयान पर मचा बवाल, क्या बीजेपी में सिंधिया बैकबेंचर हैं?

लिखा कि- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया जी की जयंती पर शत् शत् नमन। इधर ग्वालियर में आज ज्योतिरादित्य सिंधिया पिता स्व. माधवराव सिंधिया की याद में आयोजित भजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More News: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: अपने दूसरे मैच में हारी इंडिया लेजेंड्स, रोमाचक मुकाबले में इंग्लैंड लेजेंड्स ने 6 रन से हराया

दो दिवसीय दौर पर ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं आज सिंधिया पिता स्व. माधवराव सिंधिया की छतरी पर भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे। कल यानी गुरुवार को कोटेश्वर मंदिर, धूमेश्वर मंदिर, रावतपुरा धाम भिंड जाएंगे।

Read More News: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: इंडिया बनाम इंग्लैंड लेजेंड्स के बीच मैच देखने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दर्शकों के साथ बैठकर 

बीजेपी ने दी श्रद्धांजलि

बीजेपी प्रदेशअध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर स्व. माधवराव सिंधिया जयंती को श्रद्धांजलि दी है। वीडी शर्मा ने लिखा कि जननायक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कैलाशवासी माधवराव सिंधिया, जन्म जयंती पर उन्हें कोटि–कोटि नमन। श्रद्धेय सिंधिया जी के लिए राजनीति केवल, जनता की सेवा का माध्मय भर रही, वे भारतीय राजनीति में सिद्धांत
शुचिता और गरिमा के प्रबल प्रतीक थे।

Read More News:​विधानसभा के बजट सत्र का समय पूर्व समापन,पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप जारी, सदन में कौन हारा? कौन जीता?

CM शिवराज ने किया नमन
CM शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया को नमन किया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा— मध्यप्रदेश के लोकप्रिय जननेता, आदरणीय स्व. माधवराव सिंधिया जी की जयंती पर निवास पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वे अपने कल्याणकारी विचारों और जनसेवा के संकल्पित प्रयासों के लिए सदैव याद किये जायेंगे। कोटिश: प्रणाम!