RJD Former Leader Mrityunjay Tiwari Joins BJP || Image- ANI News File
पटना: इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव हारने वाली लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। राजद के सबसे पुराने नेताओं में शामिल रहे पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। (RJD Former Leader Mrityunjay Tiwari Joins BJP) मृत्युंजय तिवारी ने कुछ दिनों पहले ही तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए राजद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मृत्युंजय तिवारी ने भगवा दल का दामन थामने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जमकर प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने राजद को दलदल बताते हुए कहा कि यह देश और राज्य को पीछे धकेलने में लगी हुई है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। आम लोगों के लिए जनहितैषी योजनाएं शुरू की जा रही हैं और उनका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आज भाजपा देश ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और उन्हें इसका सदस्य बनने पर गर्व महसूस हो रहा है। (RJD Former Leader Mrityunjay Tiwari Joins BJP) उन्होंने कहा कि यदि उनके खून का आखिरी कतरा भी भाजपा की सेवा में गिरे, तो यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी।
#WATCH | Patna, Bihar: After joining the BJP, Mrityunjay Tiwari says, “… BJP is working on the path of development for every section of society. Under the leadership of Prime Minister Narendra Modi ji and Chief Minister Samrat Choudhary ji, we are working towards a prosperous… pic.twitter.com/iahiiqltmk
— ANI (@ANI) July 24, 2026
महाराष्ट्र सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के लिए एक वर्षीय सेवा बॉन्ड की अनिवार्यता समाप्त की
जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया : सैमी
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपये की बिजली पारेषण परियोजना मिली
प्रदर्शन के दौरान महिला से बदसलूकी के आरोपों को मुंबई पुलिस ने किया खारिज
मानव तस्करी मामला: पीड़ितों की गवाही नहीं होने पर ठाणे अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया