अस्पताल में भर्ती रविंद्र चौबे का हाल जानने लखनऊ पहुंचे महंत, जल्द लौटने का दिलाया भरोसा

अस्पताल में भर्ती रविंद्र चौबे का हाल जानने लखनऊ पहुंचे महंत, जल्द लौटने का दिलाया भरोसा

अस्पताल में भर्ती रविंद्र चौबे का हाल जानने लखनऊ पहुंचे महंत, जल्द लौटने का दिलाया भरोसा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: May 8, 2019 1:44 pm IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ चरणदास महंत ने यूपी के लखनऊ में इलाज करवा रहे राज्य के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे से बुधवार को मुलाकात कर उनके स्वास्थ का हाल जाना। चौबे लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है।

डॉ महंत ने उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और संजय गांधी पीजीआई अस्पताल के डायरेक्टर राकेश कपूर से चौबे की चिकित्सकिय प्रक्रिया पर चर्चा कर जानकारी ली। डॉ महंत ने चौबे के परिजनों से भी मुलाकात कर उनके जल्द कुशलक्षेम की बात कही है। उन्होंने चौबे के जल्द छत्तीसगढ़ लौटने का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म होते ही 4 सचिवों के प्रभार में फेरबदल, जानिए किसको कहां मिली नई जिम्मेदारी 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश गए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का पिछले दिनों स्वास्थ्य खराब हो जाने से उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज वरिष्ठ चिकित्सक की निगरानी में जारी है। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।


लेखक के बारे में