सहायक ग्रेड-3, स्टेनो, डाटा एंट्री ऑपरेटर और IT के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 7 साल तक बढ़ाई गई CPCT सर्टिफिकेट की वैधता

सहायक ग्रेड-3, स्टेनो, डाटा एंट्री ऑपरेटर और IT के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 7 साल तक बढ़ाई गई CPCT सर्टिफिकेट की वैधता

सहायक ग्रेड-3, स्टेनो, डाटा एंट्री ऑपरेटर और IT के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 7 साल तक बढ़ाई गई CPCT सर्टिफिकेट की वैधता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: March 5, 2021 12:08 pm IST

श्योपुर: स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि सीपीसीटी परीक्षा सर्टिफिकेट की वैद्यता अवधि को 4 वर्ष से बढ़ाकर अब 7 वर्ष किया जा रहा है। परमार मंत्रालय में सीपीसीटी परीक्षा संचालन संबंधी समीक्षा बैठक ले रहे थे। परमार ने कहा कि इससे प्रदेश में सहायक ग्रेड-3, स्टेनो, डाटाएंट्री ऑपरेटर और आई.टी. ऑपरेटर जैसे पदों की भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों को लाभ होगा।

Read More: जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला कलेक्टर ने ली Crisis Management की बैठक, दिए ये निर्देश

राज्य मंत्री परमार ने कहा कि वर्तमान कोरोना काल की परिस्थितियों और परीक्षार्थियों की सहुलियत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। परमार ने निर्देश दिये कि सीपीसीटी परीक्षा सर्टिफिकेशन की व्यवस्था इस तरह बनाएँ कि परीक्षार्थियों का स्कोर कार्ड दूसरे राज्यों की परीक्षाओं में भी मान्य हो। परीक्षाओं के संचालन की रीयल टाइम मॉनिटरिंग और त्वरित परीक्षा परिणाम जारी करने के लिये आधुनिक प्रौद्योगिकी और तकनीक को अपनाया जाये। परीक्षाओं के संचालन संबंधी सूचनाएँ परीक्षार्थियों को प्रचार-प्रसार के सभी माध्यमों पर उपलब्ध कराए।

Read More: फूलों की खेती से बदली किसान की तकदीर, हो रही बंपर आमदनी

बैठक में अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एम. सेलवेन्द्रन, निदेशक राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रभातराज तिवारी और उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग दिशा नागवंशी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More: भारी पड़ेगा बिजली कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट करना, कंपनी ने ​दिए मामला दर्ज करवाने के निर्देश

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"