IED ब्लास्ट में शहीद जवान हरीदास रामटेके को आज दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर, ITBP के महानिरीक्षक रहेंगे मौजूद
IED ब्लास्ट में शहीद जवान हरीदास रामटेके को आज दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर, ITBP के महानिरीक्षक रहेंगे मौजूद
नारायणपुर । नक्सलियों के IED ब्लास्ट में शहीद ITBP जवान हरीदास रामटेके को आज गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इस मौके पर ITBP के महानिरीक्षक संजीव रैना भी मौजूद रहेंगे। सलामी के बाद उसके पार्थिव शरीर को गृहग्राम के लिए रवाना किया जाएगा।
Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 274 नए संक्रमितों की पुष्टि, 3 कोरोना मरीजों की मौत
आपको बता दें कि अबूझमाड़ के कोहकामेटा मार्ग पर नक्सलियों ने ब्लास्ट किया था। पुलिस के मुताबिक जवान सड़क की सुरक्षा में निकले हुए थे। जब जवान अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस कैंप लौट रहे थे, इसी दौरान नक्सलियों के IED की चपेट में एक जवान आ गया।
Read More: Road Safety World Series 2021: जमकर बोला सचिन-सहवाग का बल्ला, बांग्लादेश लेजेंड्स को 10 विकेट से हराया
ब्लास्ट इतना जबरदस्त था का जवान का दाहिना पैर अलग हो गया। साथी जवानों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जवान हरीदास रामटेके को बचाया नहीं जा सका। शहीद जवान महाराष्ट्र के नागपुर जिले के भिवापुर के रहने वाले थे। शहीद जवान ITBP की 53वीं बटालियन में हेड कॉन्स्टेबल थे, जो नारायणपुर के कोहकेमेटा कैंप में पदस्थ थे। घटना के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Read More: रेत माफिया अब भी बेलगाम! इतनी चौकसी के बाद भी क्यों नहीं हो पा रहा माफिया पर कंट्रोल?
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/jQ9AwFIb8Q0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


