मरवाही उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ताओं पर घड़ी बांटने का आरोप, लोगों ने भाजपा पंडाल में लौटाई घड़ी

मरवाही उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ताओं पर घड़ी बांटने का आरोप, लोगों ने भाजपा पंडाल में लौटाई घड़ी

मरवाही उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ताओं पर घड़ी बांटने का आरोप, लोगों ने भाजपा पंडाल में लौटाई घड़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: November 3, 2020 7:27 am IST

पेंड्रा: छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह से ही शुरू हो चुकी है। मतदान करने के​ लिए लोग सुबह से ही पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि भाजपा ने ग्रामीणों को अपने पक्ष में वोट करने के लिए घड़ी बांटी है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग भाजपा के पंडाल में घड़ी वापस करने पहुंचे हैं, जिसके बाद दोनों पक्षों विवाद हो गया। अब दोनों पक्ष शिकायत करने थाने पहुंचे हैं।

Read More: 3 फर्जी मतदाता पकड़े, दूसरे के नाम से डाल रहे थे वोट

वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मध्यप्रदेश और मरवाही के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि दोनों ही स्थानों की परिस्थितियों के अनुसार कांग्रेस जीतने जा रही है।

Read More: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मध्यप्रदेश और मरवाही के उपचुनाव में किया जीत का दावा, बताई वजह

ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मध्यप्रदेश में लोगों के मन में यह भाव है कि विधायकों ने पार्टी के साथ धोखा किया है। एक बार फिर कांग्रेस के पक्ष में लोग अपना मत देने जा रहे हैं। हमने वहां कार्यकर्ताओं को चुनाव क्षेत्रों में भेजा था उनकी ड्यूटी लगाई थी। सभी क्षेत्रों से कांग्रेस के पक्ष में बेहतर रुझान की जानकारी मिल रही है। मरवाही में कांग्रेस परंपरागत रूप से जीतती रही है। एक बार फिर बड़े मतों से कांग्रेस की जीत होगी।

Read More: भाजपा-कांग्रेस सहित तीन उम्मीदवारों को किया गया नजरबंद, कुछ स्थानों पर फायरिंग की भी खबरें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"