गन प्वॉइंट पर डेढ़ लाख कैश और जेवरात लूटकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश, रायपुरा गांव की घटना
गन प्वॉइंट पर डेढ़ लाख कैश और जेवरात लूटकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश, रायपुरा गांव की घटना
जांजगीर: जिले के बाराद्वार इलाके से डकैती की वारदात सामने आई है। खबर है कि 7 नकाबपोश बदमाश गन प्वॉइंट पर डेढ़ लाख रुपए नगदी और सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने से एसपी पारुल माथुर सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और बदमाशों की तलश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रायपुरा गांव का है, जहां नकाबपोश बदमाश एक शख्स से डेढ़ लाख रुपए नगदी और सोने-चांदी लूटकर फरार हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Read More: कोरोना की चपेट में आने के 7 महीने बाद भी रोगियों के शरीर में पाए गए एंटीबॉडी

Facebook


