एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी, बेटे की मौत के बाद रो-रोकर मां ने तोड़ दिया दम, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू

एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी, बेटे की मौत के बाद रो-रोकर मां ने तोड़ दिया दम, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू

एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी, बेटे की मौत के बाद रो-रोकर मां ने तोड़ दिया दम, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: April 10, 2021 10:35 am IST

डोंगरगढ़: शहर में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है। जवान बेटे की मौत के बाद मां ने भी बेटे की याद में रो-रोकर दम तोड़ दिया। दोनों की आर्थियां मोहल्ले से एक साथ निकली और एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया। इस घटना से पूरा शहर सदमे में है।

Read More: ‘अब तक नहीं देखी ऐसी भयंकर महामारी’, 103 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कही ये बात…

जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ रोड निवासी 38 साल के संजय बोपचे की कल देर शाम मौत हो गई। संजय को दो दिनों से बुखार था और शुक्रवार की शाम को वो बुखार में भी नहा लिया था। जिससे उसका बीपी कम हो गया और उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद उसकी मां सदमे में आ गई और उसने रो-रोकर दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर सुनकर मोहल्ले में मातम छा गया।

Read More: यूरोप में जंग की तैयारी, रूसी युद्धपोतों का जवाब देने अमेरिका काला सागर में तैनात करेगा जंगी जहाज

एक साथ दो लोगों की मौत की खबर पर प्रशासन के भी कान खड़े हो गए और दोनों की कोरोना जांच कराई गई। लेकिन दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Read More: इंडोर स्टेडियम को फिर बनाया जा रहा कोविड हॉस्पिटल, गांव लौट रहे मजदूरों को क्वारेंटाइन सेंटर्स में रखनेे के निर्देश जारी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"