All School Colleges Closed: लगातार 13 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने का ऐलान, अचानक जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, जानें कारण

All School Colleges Closed: लगातार 13 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने का ऐलान, अचानक जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, जानें कारण

All School Colleges Closed: लगातार 13 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने का ऐलान, अचानक जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, जानें कारण

All School Colleges Closed | Photo Credit: AI

Modified Date: July 26, 2026 / 07:40 am IST
Published Date: July 26, 2026 7:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • 13 दिन स्कूल-कॉलेज बंद
  • 30 जुलाई से 11 अगस्त तक
  • ऑनलाइन जारी रहेंगी पढ़ाई

हरिद्वार: All School Colleges Closed सावन (Sawan 2026) का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों (Sawan Month Festivals) में से एक माना जाता है। हिंदी पंचांग का यह पांचवां महीना पूरी तरह महादेव को समर्पित होता है। इस दौरान भक्त शिव मंदिरों में जाकर पूजा, व्रत और जलाभिषेक करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। जिसको लेकर बाबा की नगरी में तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान उमड़ने वाली करोड़ों शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एक्शन मोड़ पर आ गए हैं। यातायात और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालय, कॉलेज, तकनीकी संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद (All School Colleges Closed) रखने का फैसला लिया है।

13 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

All School Colleges Closed इस संबंध में जिला अधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने 13 दिन सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालय, कॉलेज को बंद (All School Colleges Closed News) करने का फैसला लिया है। साथ ही तकनीकी संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक जिले के सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालय, कॉलेज को बंद रहेंगे।

जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला

आपको बता दें कि श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान जिले में प्रतिदिन बढ़ रही कांवड़ यात्रियों की संख्या बड़ी रही है। अत्यधिक भीड़ की वजह से लगातार प्रशासन के लिए चुनौती बनते जा रही है। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। हालांकि अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे आनलाइन कक्षाओं (Online Classes) का नियमित संचालन सुनिश्चित करें, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रूप से जारी रह सकें।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।