मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में 1226 नए संक्रमित मरीज मिले, 21 ने तोड़ा दम, 872 हुए डिस्चार्ज

Ads

मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में 1226 नए संक्रमित मरीज मिले, 21 ने तोड़ा दम, 872 हुए डिस्चार्ज

  •  
  • Publish Date - August 22, 2020 / 02:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज ​रिकार्ड 1226 नए संक्रमित मरीजों की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51866 हो गई है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 872 मरीजों ने कोरोना को मात दिया है।

Read More News: अब ‘लार’ से हो सकेगी कोरोना जांच, लोग खुद ही ले सकेंगे सैंपल, जल्द आएंगे नतीजे

सभी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रदेश में अब तक 39399 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे हैं। वहीं प्रदेश में आज सबसे ज्यादा 21 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1206 हो गई है।

Read More News: कोरोना काल में नौकरी जाने के 15 दिनों के अंदर मिलना शुरू हो जाएगा बेरोजगारी भत्ता..

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 11261 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में पहले के मुकाबले अब तेजी से संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।

Read More News: देश को दहलाने की बड़ी साजिश को दिल्ली पुलिस ने किया नाकाम, एनकाउंटर में गिरफ्तार ISIS आतंकी ने किया खुलासा

राजधानी भोपाल के आंकड़ों पर नजर डाले तो बीते 24 घंटे 135 नए मरीज मिले। जिसके बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9123 हो गई है। चार संक्रमितों की मौत के साथ जिले में कुल मृतकों की संख्या 259 हो गई है। वहीं आज 86 मरीज स्वस्थ हुए हैं, अब तक 7364 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1500 है। इंदौर में आज 181 मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 10967 हो गई है। आज सबसे ज्यादा 150 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में ​सक्रिय मरीजों की संख्या 3087 है।

Read More News: टूटे दांत से लिखी थी महाभारत, कैसे पड़ा था ‘एकदंत’ विघ्नहर्ता का नाम.. जानिए