Padma Awards 2026. Image Source- ANI
नई दिल्लीः Padma Awards 2026: देश की राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अलग-अलग हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया। भव्य सम्मान समारोह में भारत के इस सबसे बड़े नागरिक सम्मान समारोह में सिनेमा, संगीत और थिएटर जगत की मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने यह सम्मान लिया। जब हेमा ने यह सम्मान रिसीव किया तो उनकी बेटी की आंखों से आंसू छलक उठे।
#WATCH | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/kOjFMBn4Bu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2026
#WATCH | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एन. राजम को कला क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/z18PM32HZN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2026
#WATCH | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/GCM8ZIxDlD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2026
| क्रम संख्या | नाम | क्षेत्र | राज्य / देश |
|---|---|---|---|
| 1 | धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) | कला | महाराष्ट्र |
| 2 | के टी थॉमस | लोक सेवा | केरल |
| 3 | एन राजम | कला | उत्तर प्रदेश |
| 4 | पी नारायणन | साहित्य और शिक्षा | केरल |
| 5 | वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) | लोक सेवा | केरल |
| क्रम संख्या | नाम | क्षेत्र | राज्य / देश |
|---|---|---|---|
| 1 | अलका याज्ञनिक | कला | महाराष्ट्र |
| 2 | भगत सिंह कोश्यारी | लोक सेवा | उत्तराखंड |
| 3 | कल्लिपट्टी रामासामी पलानीस्वामी | चिकित्सा | तमिलनाडु |
| 4 | ममूटी | कला | केरल |
| 5 | डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु | चिकित्सा | अमेरिका |
| 6 | पीयूष पांडे (मरणोपरांत) | कला | महाराष्ट्र |
| 7 | एस के एम मेलानंदन | समाज सेवा | तमिलनाडु |
| 8 | शतावधानी आर गणेश | कला | कर्नाटक |
| 9 | शिबू सोरेन (मरणोपरांत) | लोक सेवा | झारखंड |
| 10 | उदय कोटक | व्यापार और उद्योग | महाराष्ट्र |
| 11 | वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत) | लोक सेवा | दिल्ली |
| 12 | वेल्लापल्ली नटेशन | लोक सेवा | केरल |
| 13 | विजय अमृतराज | खेल | अमेरिका |