शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने ‘गो एलएक्स’ वेबसाइट शुरू करने की घोषणा की

Ads

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 'गो एलएक्स' वेबसाइट शुरू करने की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 06:08 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 06:08 PM IST

वाराणसी, 25 मई (भाषा) उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौमाता की रक्षा के लिए ‘गो एलएक्स’ नाम से एक वेबसाइट शुरू करने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई हिंदू अपनी गाय बेचना चाहता है, तो वह गाय अब कसाइयों के पास नहीं जाएगी, बल्कि वह स्वयं उसे खरीदेंगे।

शंकराचार्य ने कुछ टीवी चैनलों पर यह दिखाए जाने पर आपत्ति जताई कि मुसलमान हिंदुओं की गाय नहीं खरीद रहे हैं, जिससे हिंदू व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि हिंदू गाय के व्यापार में शामिल नहीं होता और यदि कोई ऐसा करता है तो वह अधर्मी है।

उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए ‘ओएलएक्स’ की तर्ज पर ‘गो एलएक्स’ वेबसाइट शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से गाय बेचने के इच्छुक हिंदू उनसे संपर्क कर सकेंगे और वह स्वयं गाय खरीद लेंगे।

शंकराचार्य ने कहा, ‘‘इस योजना में हम अकेले नहीं हैं। गौ रक्षा का पुण्य अर्जित करने का भाव रखने वाले अनेक हिंदू हमारे साथ हैं। उन्हीं के आग्रह पर हम यह योजना शुरू कर रहे हैं।’’

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत