मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पर छेड़खानी और अश्लील टिप्पणी का आरोप, 13 छात्राओं ने एसपी से की शिकायत
मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर पर छेड़खानी और अश्लील टिप्पणी का आरोप, 13 छात्राओं ने एसपी से की शिकायत
जबलपुर, मध्यप्रदेश। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्राओं से छेड़खानी और उनके पहनावे पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप है। मेडिकल कॉलेज की एक-दो नहीं बल्कि 13 छात्राओं की ओर से जबलपुर एसपी को लिखित में शिकायत दी गई है।
पढ़ें- भाजपा विधायक ने की कांग्रेस सरकार की इस योजना की तारीफ, मंच से कर्ज..
शिकायत में फिजियोथेरेपी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्राओं से उनके पहनावे और शारीरिक संरचना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत मिलते ही एसपी ने एक आईपीएस अधिकारी को पूरे मामले की जांच का ज़िम्मा सौंप दिया है। परीक्षा में पास कराने के नाम पर छात्राओं की अस्मत का सौदा करने के मामले में मेडिकल कॉलेज पहले से भी बदनाम हुआ था, और अब इस नए खुलासे से मेडिकल के गलियारों में हड़कंप मचा है।
पढ़ें- कृषि विभाग का बड़ा अधिकारी दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, ऑफिस से भाग…
शिकायत करने वाली सभी छात्राओं ने मई 2019 में अपना कोर्स पूरा कर लिया था और तब से ही वे फिजियोथेरेपी विभाग में इंटर्नशिप कर रही हैं। छात्राओं ने अपनी वकील के जरिये एसपी से लिखित शिकायत दर्ज कराकर आरोपी प्रोफेसर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर इस नए आरोपों से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हड़कंप मच गया है। अब तक मामले की लीपापोती करने वाले मेडिकल प्रशासन ने आनन फानन में एक जांच टीम गठित कर दी है।
पढ़ें- शिक्षा विभाग ने उठाया बड़ा कदम, अयोग्य शिक्षकों को दी गई अनिवार्य स..
छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/pl7lFo-j–Y” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


