MBBS करने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, अब प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में 950 सीटें

MBBS करने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, अब प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में 950 सीटें

MBBS करने की सोच रहे विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर, अब प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में 950 सीटें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: June 4, 2019 5:13 pm IST

रायपुर: मेडिकल की पढ़ाई करने की चाह रखने वाले छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए अच्छ खबर है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने राजनांदगांव, जगदलपुर और सिम्स मेडिकल कॉलेजों को एमबीबीएस कोर्स के लिए मान्यता दे दी है। तीनों कॉलेजों को मिलाकर कुल 350 सीट के लिए मान्यता दी गई है।

Read More: अब तक का सबसे महंगा रहा लोकसभा चुनाव 2019 , खर्च हुए 60,000 करोड़, वोटर्स को बांटे गए 2-2 हजार

नई सीटों के बाद अब प्रदेश में शासकिय और निजी मेडिकल कॉलेज मिलाकर एमबीबीएस की सीटों की संख्या 950 हो गई है। प्रदेश में एमबीबीएस की सीटों की संख्या और अधिक होती, लेकिन अम्बिकापुर और चंदूलाल चंद्राकर कॉलेज को मान्यता नहीं मिली है। संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ एस एल आदिले का कहना है की अंबिकापुर मेडिकल को भी मान्यता मिल जाए इसके लिए प्रयास जारी है।

Read More: सीएम भूपेश 6 जून को लेंगे कलेक्टर्स-पुलिस अधीक्षकों की कॉन्फ्रेंस

गौरतलब है कि बीते दिनों मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने बिलासपुर स्थित सिम्स में एमबीबीएस की सीटों को बढ़ाने की मांग पर मुहर लगा दी थी। इसके साथ ही सिम्स में एमबीबीएस की सीटों की संख्या 350 कर दी गई थी।

<iframe width=”932″ height=”524″ src=”https://www.youtube.com/embed/KzhOrIEBt2o” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"