CM भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यूनिफाइड कमांड की बैठक, गृहमंत्री, DGP, CRPF डीजी होंगे शामिल

CM भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यूनिफाइड कमांड की बैठक, गृहमंत्री, DGP, CRPF डीजी होंगे शामिल

CM भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यूनिफाइड कमांड की बैठक, गृहमंत्री, DGP, CRPF डीजी होंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: January 28, 2021 1:52 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज रायपुर में यूनिफाइड कमांड की मीटिंग होगी। इसमें यूनिफाइड कमांड के उपाध्यक्ष और प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू , गृह विभाग के अफसर, DGP डीएम अवस्थी, CRPF के DG समेत छत्तीसगढ़ में तैनात सभी सुरक्षाबलों के अफसर शामिल होंगे।

Read More News: कोदो-कुटकी का भी समर्थन मूल्य जल्द होगा घोषित, सीएम बोले-ज्यादा मुनाफे के लिए अनाज और वनोपज का प्रसंस्करण जरुरी

सर्किट हाउस में आज दोपहर ये बैठक होगी। बैठक में नक्सल समस्या से निपटने के लिए कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मुद्दे पर आंकलन तथा सुरक्षा बलों की ओर से की गई कार्रवाई की सीमित समीक्षा की जाएगी।

Read More News: महिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की टीम 1-0 से विजयी

इसके अलावा आगामी दिनों में नक्सल ऑपरेशन की रणनीति को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। आपको बता दें कि इसी मकसद से यूनिफाइड कमांड का गठन किया गया। कोरोना काल के बाद यूनिफाइड कमांड की छत्तीसगढ़ में ये पहली बैठक हो रही है।

Read More News: सीएम बघेल 28 को कांकेर को देंगे 342 करोड़ की सौगात, पाटन में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में होंगे शामिल


लेखक के बारे में