OLX से खरीदते हैं सामान तो हो जाईए सावधान, ठगों ने आर्मी अधिकारी बनकर लगाया लाखों का चूना

OLX से खरीदते हैं सामान तो हो जाईए सावधान, ठगों ने आर्मी अधिकारी बनकर लगाया लाखों का चूना

OLX से खरीदते हैं सामान तो हो जाईए सावधान, ठगों ने आर्मी अधिकारी बनकर लगाया लाखों का चूना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: April 8, 2019 2:53 pm IST

रायपुर: अगर आप भी ओण्लएक्स के माध्यम से चिजों की खरीदी करते हैं तो सावधान हो जाइए, वरना आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं। दरअसल दो ठगों ने रायपुर के लोगों को ओएलएक्स पर कार दिखाकर लाखों रूपए चूना लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने खुद को आर्मी और एयरफोर्स का अधिकारी बनाकर लोगों को झांसे में लिया और उन्हें लाखों रूपए ठग लिए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को राजस्थान और ह​रियाणा से गिरफ्तार किया है। बहरहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: FB पर आता था घोड़े पर सवार- सपनों का राजकुमार, विदेश में बसने की चाहत में महिलाओं के साथ हुआ कुछ ऐसा

मिली जानकारी के अनुसार कटोरा तालाब निवासी भूपेंद्र साहू और ब्राम्हण पारा के विवेक वर्मा ने बीते दिनों ओएलएक्स पर पोस्ट देखकर वाहन मालिक के संपर्क में आए। इस दौरान वाहन का ऐड पोस्ट करने वाले ठगों ने दोनों खरीददारों को बताया कि वे खुद आर्मी के अधिकारी हैं। ठगों ने क्रेताओं को वाट्सएप पर फर्जी आईडी और कैंटिन का कार्ड भेजर उन्हें अपने भरोसे पर लिया। यह सब देखकर गाड़ी खरीदने के इच्छुक दोनों व्यक्ति झांसे में आ गए और आरोपियों से संपर्क किया..आरोपियों ने दोनों से गेट पास,सिक्यूरिटी चार्ज और ट्रास्पोर्टेशन के नाम पर ढाई लाख से ज्यादा रकम जमा करवा ली। इसके बाद वाहन डिलीवरी का समय दिया। दिए गए समय और स्थान पर क्रेता वाहन मालिक का इंतजार करते रहे लेकिन न वाहन आया न वाहल का मालिक।

Read More: बीजेपी के घोषणा पत्र को रमन ने बताया भरोसे का संकल्प पत्र, कहा- ‘वे’ शिकायत करें, हम तो शौर्य गाथ…

मामले का खुलासा तब हुआ जब वाहन क्रेताओं ने ठगी की आशंका होने पर अपने पैसे वापस मांगने लगे, लेकिन वे मुकर गए और अपना नंबर बंद कर दिए। इसके बाद दोनों पीड़ितों ने थाने पहुंचकर मामले पर अपराध दर्ज करवाया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपियों का एकाउंट नंबर और लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रईस को हरियाण और मोहम्मद अब्बास को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/3Zmv34TVmq0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"