रायपुर: अगर आप भी ओण्लएक्स के माध्यम से चिजों की खरीदी करते हैं तो सावधान हो जाइए, वरना आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं। दरअसल दो ठगों ने रायपुर के लोगों को ओएलएक्स पर कार दिखाकर लाखों रूपए चूना लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने खुद को आर्मी और एयरफोर्स का अधिकारी बनाकर लोगों को झांसे में लिया और उन्हें लाखों रूपए ठग लिए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को राजस्थान और हरियाणा से गिरफ्तार किया है। बहरहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कटोरा तालाब निवासी भूपेंद्र साहू और ब्राम्हण पारा के विवेक वर्मा ने बीते दिनों ओएलएक्स पर पोस्ट देखकर वाहन मालिक के संपर्क में आए। इस दौरान वाहन का ऐड पोस्ट करने वाले ठगों ने दोनों खरीददारों को बताया कि वे खुद आर्मी के अधिकारी हैं। ठगों ने क्रेताओं को वाट्सएप पर फर्जी आईडी और कैंटिन का कार्ड भेजर उन्हें अपने भरोसे पर लिया। यह सब देखकर गाड़ी खरीदने के इच्छुक दोनों व्यक्ति झांसे में आ गए और आरोपियों से संपर्क किया..आरोपियों ने दोनों से गेट पास,सिक्यूरिटी चार्ज और ट्रास्पोर्टेशन के नाम पर ढाई लाख से ज्यादा रकम जमा करवा ली। इसके बाद वाहन डिलीवरी का समय दिया। दिए गए समय और स्थान पर क्रेता वाहन मालिक का इंतजार करते रहे लेकिन न वाहन आया न वाहल का मालिक।
मामले का खुलासा तब हुआ जब वाहन क्रेताओं ने ठगी की आशंका होने पर अपने पैसे वापस मांगने लगे, लेकिन वे मुकर गए और अपना नंबर बंद कर दिए। इसके बाद दोनों पीड़ितों ने थाने पहुंचकर मामले पर अपराध दर्ज करवाया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपियों का एकाउंट नंबर और लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रईस को हरियाण और मोहम्मद अब्बास को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/3Zmv34TVmq0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>