मंत्री अमरजीत भगत कल सुबह 11 बजे से लेंगे मैराथन बैठक, धान खरीदी धान खरीदी केंद्रों की स्थितियों सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

मंत्री अमरजीत भगत कल सुबह 11 बजे से लेंगे मैराथन बैठक, धान खरीदी धान खरीदी केंद्रों की स्थितियों सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

मंत्री अमरजीत भगत कल सुबह 11 बजे से लेंगे मैराथन बैठक, धान खरीदी धान खरीदी केंद्रों की स्थितियों सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: November 22, 2020 3:51 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रहा है। धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से सरकार किसानों का धान खरीदेगी। धान खरीदी केंद्रों में तैयारियों को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सोमवार को अधिकारियों की मैराथन बैठक लेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी और इस दौरान 2151 धान खरीदी केंद्रों की स्थितियों और बारदाने की कमी को पूरा करने पर चर्चा की जाएगी।

Read More: भारतीय वायुसेना में एयरमैन के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

बता दें कि बीते दिनों धान खरीदी को लेकर गठित मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें यह तय किया गया था कि धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होगी। बताया गया कि धान की खरीदी पिछली बार की प्रक्रिया के तहत होगी और एमएसपी पर ही किसानों का धान खरीदा जाएगा। किसानों का धान खरीदने के लिए इस बार सरकार ने 2151 धान खरीदी केंद्र बनाए हैं।

Read More: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मां शमीम अख्तर का निधन, एक महीने से थीं बीमार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"