पीएम मोदी के संबोधन के बाद मंत्री अमरजीत सिंह का बड़ा बयान, कहा- पहली बार केंद्र सरकार ने हमारी मांगों को माना है, जानिए

पीएम मोदी के संबोधन के बाद मंत्री अमरजीत सिंह का बड़ा बयान, कहा- पहली बार केंद्र सरकार ने हमारी मांगों को माना है, जानिए

पीएम मोदी के संबोधन के बाद मंत्री अमरजीत सिंह का बड़ा बयान, कहा- पहली बार केंद्र सरकार ने हमारी मांगों को माना है, जानिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: June 30, 2020 5:02 pm IST

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6वीं बार देश को संबोधित कर कोरोना काल में गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक सरकार 5 महीनों में 80 करोड़ लोगों को मदद पहुंचाएगी। पीएम मोदी के इस ऐलान को लेकर खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री भगत ने कहा है कि पहली बार भारत सरकार ने हमारी मांग को माना है। केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ सहित अन्य कई राज्यों की दबाव का असर हुआ है।

Read More: भारतीय रेलवे में पहली बार सर्वाधिक दूरी की ‘लोडेड ट्रिपल लॉन्ग हॉल सुपर एनाकोंडा’ चलाने का बना कीर्तिमान

मंत्री भगत ने आगे कहा कि पहली बार भारत सरकार ने हमारी मांग को माना है। देशभर में प्रवासी मजदूरों को इस समय राहत की आवश्यकता थी। प्रवासी मजदूरों को नवंबर महीने तक मुफ्त अनाज और चना देने से बड़ी राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार पहले ही प्रवासी मजदूरों को अनाज दे रही है।

Read More: tik tok स्टार शिवानी हत्याकाण्ड का खुलासा, एकतरफा प्यार में पड़ोसी ने की थी गला दबाकर हत्या

पीएम ने बताया कि देश में एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना जल्द लागू होने वाली है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवंबर अंत तक हो जाएगा। योजना के अंतर्गत 5 किलो गेहूं या 5 किलो चावल मुफ्त में दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत 90 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च आएगा। पीएम ने बताया कि गरीबों को सरकार ने पौने 2 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया । योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिया जाएगा। देशभर में एक राशन कार्ड की व्यवस्था की जा रही है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 63 नए मामले आए सामने, 100 डिस्चार्ज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"