बिजली कटौती से परेशान मंत्री पहुंचे बिजली ऑफिस, अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा- कार्रवाई के लिए तैयार रहें

बिजली कटौती से परेशान मंत्री पहुंचे बिजली ऑफिस, अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा- कार्रवाई के लिए तैयार रहें

बिजली कटौती से परेशान मंत्री पहुंचे बिजली ऑफिस, अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा- कार्रवाई के लिए तैयार रहें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: June 1, 2019 1:03 pm IST

ग्वालियर: मध्यप्रदेश में बिजली कटौती फिलहाल एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। आम जनता ही नहीं, बल्कि अधिकारी भी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। इसी के चलते मंत्री प्रद्युमन सिंह बिजली कटौती से परेशान होकर शनिवार को कांग्रेस विधायकोंं के साथ बिजली ऑफिस पहुंचे और कर्मचारियों और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने तिखे अंदाज में कहा कि अब बिजली कटौती हुई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आखिर ऐसा कौन सा कारण, जिसके चलते बार-बार बिजली कटौती की जा रही है।

Read More: भाजपा नेता और पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल, सरकारी आवास बांटने में कांग्रेस पार्षद और प्रशासन पर लगाया पक्षपात का आरोप

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बिजली कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली कटौती से लोग हलाकान हो गए हैं। जनता लगातार अपनी शिकायत लेकर जनप्रतिनिधियों तक पहुंच रहे हैं। वहीं, बिजली कटौती को लेकर विपक्ष भी लगातार सरकार को आड़े हाथों ले रही है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"